केदारनाथ में यात्रा कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, पुलिस थाना, मंदिर समिति का भवन, 50 बेड क्षमता का अस्पताल, धर्मशाला, रावल एवं पुजारी निवास, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी व सरस्वती आस्थापथ के साथ लगते दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
केदारनाथ धाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों से आगामी यात्रा प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से केदारनाथ धाम में 570 मीट्रिक टन सामान पहुंचा दिया है। 15 मार्च से फिर से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में कई काम किए जा रहे हैं। इसमें यात्रा कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, पुलिस थाना, मंदिर समिति का भवन, 50 बेड क्षमता का अस्पताल, धर्मशाला, रावल एवं पुजारी निवास, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी व सरस्वती आस्थापथ के साथ लगते दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
15 जनवरी तक पुनर्निर्माण कार्य किया गया लेकिन बर्फबारी के बाद वर्तमान में काम बंद है। इससे पहले केंद्र सरकार और वायु सेना की मदद से चिनूक हेलिकाप्टर से निर्माण कार्यों का सामान केदारनाथ पहुंचाया गया। जिसमें मशीनरी व अन्य सामान शामिल हैं।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन एक मार्च से शुरू होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जनवरी तक काम किया गया। वायु सेना की मदद से 570 मीट्रिक टन सामग्री केदारनाथ पहुंचाई गई। जिससे चारधाम यात्रा शुरू होने पर निर्माण सामग्री ले जाने के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 15 मार्च के बाद दोबारा से निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी।