फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदरानाथ पुनर्निर्माण: दूसरे चरण को मंजूरी, एक नवंबर से शुरू होंगे काम, 117 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 10 Sep 2020 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अप्रैल तक स्थापित होगी शंकराचार्य की प्रतिमा
  • 62 करोड़ के कार्य के लिए सार्वजनिक उपक्रमों से चल रही है वार्ता
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों को भी मंजूरी प्राप्त हो गई है। इस पर 117 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण कार्य एक नवंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन


62 करोड़ के कार्य के लिए सार्वजनिक उपक्रमों से प्रारंभिक वार्ता चल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रस्तुतिकरण देने के बाद मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी मिल गई है।

दूसरे चरण कार्य सीएसआर फंड से किए जाएंगे। इसमें आईओसी, ओएनजीसी, पावर फाइनेंस कारपोरेशन और रूरल इलेक्ट्रीसिटी कारपोरेशन योगदान है। उन्होंने बताया कि ब्रहम कमल वाटिका का स्थान चिन्हित हो गया है। नर्सरी और प्रदर्शनी की अनुमति मिल चुकी है। इसे जायका योजना के तहत वन विभाग तैयार करेगा। वन विभाग को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। परियोजना में भूमि अधिग्रहण का मामले भी शामिल है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अप्रैल में लगेगी शंकराचार्य की मूर्ति

केदारनाथ में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अप्रैल में स्थापित हो जाएगी। समाधि बनाने का सिविल कार्य 31 दिसंबर तक पूरा होगा। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में पीएम ने पांच कार्यों की शुरुआत की थी।

समय समय पर उन्होंने इन कार्यों की समीक्षा की। इनमें कुछ कार्य पूरे हो गए हैं। सरस्वती घाट और वहां आस्था पथ का कार्य पूरा हो गया। कुछ और कार्य होने हैं। मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर का पुल 31 जनवरी तक पूरा करने की कोशिश है। ध्यान गुफाओं का कार्य 30 सितंबर तक पूरा होगा। पीएम की सहमति के बाद आदि शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रतिमा अप्रैल तक स्थापित होगी प्रतिमा।

बदरीनाथ में ये कार्य भी होंगे

बदरीनाथ में बद्रीश झील और श्रीनेत्र झील का सौंदर्यकरण होगा। इनका एक ही मार्ग होगा। बदरीनाथ मंदिर के आसपास जो स्ट्रक्चर है, वहां भीड़भाड़ कम की जाएगी। बदरीनाथ शहर की गलियों का विस्तार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें