विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक 65 साल से ऊपर के 12 विधायकों से विशेष रूप से आग्रह किया जा रहा है कि वे वर्चुअल रूप से सत्र में शामिल हों। वर्चुअल का डेमो करके देख लिया गया है। सीएम के सामने इसका प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही युवा सहित अन्य विधायकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे हो सके तो वर्चुअल ही सत्र में शामिल हों। विधायक हास्टल में भी कोविड टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।
विधायकों के साथ कोई नहीं आएगा अंदर
विधानसभा ने यह भी तय किया है कि इस बार सत्र के दौरान विधायकों के साथ कोई भी विधानसभा में नहीं आएगा। विधायक को ड्राप कर ड्राइवर भी बाहर जाएंगे। दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
1000 से ज्यादा सवाल मिले, पूरा चलेगा प्रश्नकाल
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक प्रश्नकाल को पूरा चलाने का फैसला लिया गया है। 23 विधायकों के एक हजार से ज्यादा सवाल विधानसभा को मिल चुके हैं।