इनमें से कुछ श्रद्धालु तो दो से तीन दिन भी गुफा में रहे। इससे निगम को अभी तक 95 हजार से अधिक की आय भी हो चुकी है। निगम द्वारा यहां रात्रि प्रवास के लिए 1500 रुपये और दिनभर के लिए 990 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, साथ ही यहां ध्यान व योग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन व अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी के लिए एक कर्मचारी की नियमित ड्यूटी लगाई गई हैं।
ध्यान गुफा के लिए नियमित बुकिंग मिल रही हैं। निर्धारित मानकों के तहत ही श्रद्धालुओं को ध्यान गुफा में ठहराया जा रहा है। डेढ़ माह तक की फुल बुकिंग मिल चुकी हैं।
-पीएल कवि, क्षेत्रीय प्रबंधक, जीएमवीएन