फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Seva: अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट

Sun, 05 Oct 2025 10:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बाबा केदार के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद हेली सेवा का संचालन भी बंद हो जाएगा। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में है। हेली सेवा की अंतिम स्लॉट के टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल आठ अक्तूबर को खुलेगा। केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


बाबा केदार के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद हेली सेवा का संचालन भी बंद हो जाएगा। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से छह एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। यात्रा के अंतिम चरण में बाबा केदार के दर्शन के लिए हेली सेवा के टिकटों के लिए मारामारी है। आईआरसीटीसी ने अंतिम स्लॉट के लिए बुकिंग तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन


Rishikesh: सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने पत्नी के पीछे लगाया जासूस, पीछा करते हुए पहुंचे होटल, देखते ही उड़ गए होश

विज्ञापन

आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी, जिसमें यात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। नौ अक्तूबर को अधिकारिक रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट बुकिंग के लिए बंद की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा सुचारु रूप से चल रही है। अंतिम स्लॉट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें