फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Seva: खराब मौसम के कारण नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, घना कोहरा छाया, 600 टिकट किए रद्द

Mon, 15 Sep 2025 10:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

छह हेली कंपनियों के हेलिपैड गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन उड़ान नहीं भर पाने से यात्रियों में निराशा रही।
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए। सोमवार को सुबह से ही केदारघाटी से केदारनाथ तक घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के बाद भी क्षेत्र में मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ, जिस कारण केदारघाटी के हेलिपैड से हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर सके।

विज्ञापन


इस दौरान सभी छह हेली कंपनियों के हेलिपैड गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन उड़ान नहीं भर पाने से यात्रियों में निराशा रही। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए।

Uttarakhand: खिसक रहे ग्लेशियर...टिहरी जिले की नदियां और गदेरे बदल रही अपना स्वरूप, बस्तियों के लिए खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा शुरू हाेनी थी। मगर मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में ट्रांस भारत, हिमालयन, थंबी, ग्लोबल वेक्ट्रा, पवन हंस और ऐरो हेली कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें