शिक्षा विभाग को मिले 955 बीआरपी, सीआरपी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग को 955 बीआरपी और सीआरपी मिले है। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से इनका चयन किया गया है।
समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक चयनित बीआरपी और सीआरपी को प्रशिक्षण के बाद ब्लॉक और संकुल क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी। शिक्षा विभाग में इनकी तैनाती का मामला पिछले काफी समय से लटका हुआ था।