उनसे ठगों ने 61 हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह राजस्थान के जयपुर निवासी जस्टिन जॉसेफ के साथ 33 हजार, तमिलनाडु निवासी डीकेएस मूर्ति से 48 हजार रुपये और गुजरात के अशोक कुमार के साथ 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से समय-समय पर शिकायतें आईं। जांच के दौरान गिरोह के बिहार से सक्रिय होने के सुबूत मिले थे। फोन नंबरों और बैंक खातों की जांच करते हुए टीम बिहार के शेखपुरा तक पहुंच गई।
यहां से दो सगे भाइयों सन्नी राज और बॉबी रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सिम और मोबाइल के जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों से ठगी की है। एसएसपी ने बताया, इन लोगों की संलिप्तता विभिन्न मामालों में पाई गई है।
फर्जी आईडी पर लेते हैं सिम कार्ड
आरोपियों का पूरा गैंग इस काम में शामिल है। ये लोग फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेते हैं। इसके बाद फर्जी वेबसाइट बनाकर इन नंबरों को लिखते हैं। इन वेबसाइटों का लिंक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जाता है। जो लोग इन पर संपर्क करते हैं उन्हें फंसाकर फर्जी टिकट भेज दिए जाते हैं।