फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों के लिए मौका...रद्द टिकटों की जगह बुकिंग के लिए आज खुलेगा पोर्टल

Mon, 06 May 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की मई, जून, सितंबर व अक्तूबर माह की बुकिंग फुल हो चुकी है। मई व जून माह में रद्द टिकट की जगह खाली सीटों की बुकिंग के लिए छह मई को आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोली जाएगी।
विज्ञापन
हेली सेवा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली सेवा के लिए रद्द टिकटों से खाली हुई सीटों की बुकिंग के लिए सोमवार को आईआरसीटीसी पोर्टल खुलेगा। इससे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे तीर्थयात्रियों को हेली टिकट बुकिंग करने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी. रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की मई, जून, सितंबर व अक्तूबर माह की बुकिंग फुल हो चुकी है। लेकिन कई तीर्थयात्री टिकट बुकिंग करने के बाद यात्रा का प्लान बदल देते हैं।

विज्ञापन


जिससे वे टिकट रद्द करते हैं। मई व जून माह में रद्द टिकट की जगह खाली सीटों की बुकिंग के लिए छह मई को आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोली जाएगी। इससे अन्य तीर्थयात्रियों को हेली टिकट मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें...जय केदारनाथ:  गर्भ गृह से बाहर लाई गई बाबा केदार की डोली, जयकारों के साथ धाम के लिए किया प्रस्थान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई व अगस्त माह की यात्रा के लिए अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं की गई है। इसके लिए बाद बुकिंग तिथि तय की जाएगी। जुलाई व अगस्त माह में बरसात का मौसम होने से हेली सेवाओं का संचालन कम हो जाता है। एक-दो कंपनियां ही हेली सेवा का संचालन करती है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें