12 मई तक सभी हेली टिकट बुक
केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिस कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ान भी बाधित हो रही है। फिलहाल 12 मई तक हेली सेवा के सभी टिकट बुक है। ऐसे में जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया जा रहा है, उन्हें दोबारा टिकट मिलना आसान नहीं है।
अब तक थी बैकलॉग व्यवस्था पिछले साल तक हेलीकॉप्टर की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को अगले दिन ले जाया जा रहा था। लेकिन इस बार यूकाडा ने बैकलॉग की व्यवस्था खत्म कर दी। उड़ान रद्द होने पर टिकट रद्द किया जा रहा है। जिससे कई तीर्थयात्री खासे परेशान हो रहे हैं।
अब तक हेलीकॉप्टर से 8619 यात्री पहुंचे केदारनाथ
केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से हेली सेवा शुरू हुई थी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। अब तक सात कंपनियों की कुल 1557 शटल हुई हैं। जिसमें 8619 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 7552 यात्री केदारनाथ से वापस लौटे।
केदारनाथ धाम में लगातार मौसम खराब हो रहा है। जिससे हेली सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। पिछले साल बैकलॉग बढ़ने से काफी दिक्कतें आई थीं, इस बार बैकलॉग व्यवस्था खत्म की गई है। पूरी पारदर्शिता के साथ हेली सेवा संचालन किया जा रहा है।
-सी. रविशंकर, सीईओ, यूकाडा