फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा : सुरक्षा मानकों का जायजा लेने के बाद मिलेगी अनुमति, 20 मई से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 02 May 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूकाडा ने तीन अप्रैल से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। दो दिन के भीतर ही 6 से 30 मई तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो गई। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिया ने बताया कि हेली सेवा संचालन करने से पहले डीजीसीए की अनुमति ली जाती है। 3 व 4 मई को डीजीसीए की टीम निरीक्षण करने के लिए उत्तराखंड आएगी।
विज्ञापन
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम हेली सेवा का निरीक्षण करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम मंगलवार को उत्तराखंड आएगी। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैडों पर सुरक्षा और हेलीकॉप्टर में तकनीकी मानकों का जायजा लेने के बाद हेेली सेवा संचालित की अनुमति मिलेगी। उधर, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण(यूकाडा) ने 20 मई से पांच जून तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी है। 

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुल रहे हैं। कपाट खुलते ही बाबा केदार के दर्शनों के श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे। पैदल यात्रा न करने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जाती है। यूकाडा ने तीन अप्रैल से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। दो दिन के भीतर ही 6 से 30 मई तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो गई।
 
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: अब तक ढाई लाख पंजीकरण, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, यात्रा तैयारियों से लेकर बुकिंग तक पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिया ने बताया कि हेली सेवा संचालन करने से पहले डीजीसीए की अनुमति ली जाती है। 3 व 4 मई को डीजीसीए की टीम निरीक्षण करने के लिए उत्तराखंड आएगी। टीम की ओर से हेलीपैड के साथ हेलीकॉप्टर की फिटनेस से संबंधित तकनीकी जायजा लिया जाएगा। इसके बाद डीजीसीए की ओर से अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 मई से पांच जून के लिए हेेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें