फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के लिए मची मारामारी, सात मई तक के लिए सभी स्लॉट फुल

Wed, 19 Apr 2023 08:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update:  25 अप्रैल से सात मई तक हेली सेवा के सभी टिकट फुल हो चुके हैं। आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली सेवा की सात मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए समय तय किया जाएगा। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। इसी दिन से गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


Kedarnath Yatra 2023: तीर्थयात्रियों को ऐसे होंगे गर्भगृह से बाबा केदार के दर्शन, पढ़ें जरूरी जानकारी

25 अप्रैल से सात मई तक हेली सेवा के सभी टिकट फुल हो चुके हैं। आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इमरजेंसी कोटे के तहत 200 सीट आरक्षित रखी है, जबकि बाकी टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। सात मई के बाद यात्रा के लिए जल्द ही बुकिंग स्लॉट का समय निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन

मंगलवार को 1 से 7 मई की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की गई। हेली टिकटों की बुकिंग में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए आईआरसीटीसी को बुकिंग का जिम्मा दिया गया है।
- सी रविशंकर, सीईओ, यूकाडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें