फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: फिर शुरू हुई बुकिंग, 11 मई की यात्रा के लिए बुक करा सकेंगे टिकट

Thu, 04 May 2023 02:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: दो मई तक आठ एविएशन कंपनी की कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए गुरुवार को फिर से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल गया है। तीर्थयात्री 11 मई की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।  बता दें कि बुधवार को हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग की गई थी।

विज्ञापन


Kedarnath: बर्फबारी से मिली राहत, मौसम खुलते ही धाम पहुंचे तीर्थयात्री, सोनप्रयाग में उमड़ी भीड़, तस्वीरें

बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई थी। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने  बताया कि हेली सेवा का संचालन 25 अप्रैल से शुरू हुआ था। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी की कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बुकिंग

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें