फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: चोटियों पर बर्फबारी...तेज बारिश से रोकी गई यात्रा, सोनप्रयाग में ही रुके 2500 से अधिक यात्री

Thu, 12 Sep 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, खराब मौसम व सुरक्षा कारणों से सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल यात्रा भी दिनभर बंद रही।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ पैदल यात्रा दिनभर बंद रही। इस दौरान पैदल मार्ग और पड़ावों पर सन्नाटा पसरा रहा। खराब मौसम और सुरक्षा के चलते केदारनाथ से भी किसी को नीचे की तरफ नहीं भेजा गया। यात्रा बंद होने के कारण सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री रुके हुए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए रुककर बारिश दोबारा तेज हो रही है। इससे भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, खराब मौसम व सुरक्षा कारणों से सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल यात्रा भी दिनभर बंद रही।

इस दौरान किसी को भी सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक नहीं जाने दिया गया, क्योंकि क्षेत्र में भूस्खलन जोन सक्रिय होने से निरंतर खतरा बना हुआ है। उधर, अतिवृष्टि से प्रभावित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बारिश से और भी संवेदनशील हो गया है। यहां, कई जगहों पर पत्थर गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन


उधर, सोनप्रयाग में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने बताया, सुरक्षा और मौसम के चलते पैदल यात्रा रोकी गई है। शुक्रवार को मौसम के ठीक होने पर ही यात्री केदारनाथ के लिए भेजे जाएंगे।

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, तीन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल


Trending Videos
विज्ञापन

केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हुआ हिमपात

दिनभर रुक-रुककर बारिश के चलते केदारनाथ से लगी हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर बृहस्पतिवार को जमकर हिमपात हुआ। लगातार दूसरे दिन खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम सहित पड़ावों पर भी ठंड बढ़ने लगी है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित समूचे जनपद में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, इससे बाजारों में आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें