तीर्थयात्रियों से मौके पर ही रुकने की अपील
यहां तैनात सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप ने बताया कि चार हजार से अधिक यात्री रोके गए हैं। इधर, पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा व सोनप्रयाग में लाउडस्पीकर से यात्रियों से मौसम ठीक होने तक मौके पर ही रुके रहने की अपील की गई।
खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में दो बजे से यात्रियों को रोका गया है। मौसम ठीक होने की स्थित में यात्री धाम के लिए रवाना किए जाएंगे। केदारनाथ में भी यात्रियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर मार्ग पर अस्थायी रेन शेल्टर लगाए जा रहे हैं।
- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
निचले इलाकों में बारिश व केदारनाथ में बर्फबारी को देखते हुए राजमार्ग से लगे बाजारों में भी यात्रियों से मौसम के हिसाब से आगे जाने की अपील की जा रही है। जो भी यात्री चारधाम यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं वह मौसम का पूर्वानुमान की जरूर जानकारी ले लें।
- डा. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग