फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: बीकेटीसी की लापरवाही आई सामने, वायरल हुआ केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो

Tue, 05 Jul 2022 01:40 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सभी यात्रियों से मंदिर के अंदर मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की है। साथ ही कर्मियों को भी मॉनीटरिंग के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के अंदर भक्तों के प्रवेश और स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना को दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से बीकेटीसी की लापरवाही भी सामने आई है। अब, समिति के पदाधिकारी व कर्मचारी यात्रियों से मंदिर में दर्शन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीते रविवार को केदारनाथ में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने मंदिर में प्रवेश करते ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दो मिनट दस सेकंड के वीडियो में मंदिर के अंदर प्रवेश के साथ बाबा के दर्शनों व पूजा होते दिखाई गई है। वीडियो को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की लापरवाही भी सामने आई है।

समिति द्वारा मंदिर के अंदर जगह-जगह अपने कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। ऐसे में कैसे कोई यात्री मंदिर के अंदर मोबाइल से वीडियो बना गया और कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। अब, समिति के पदाधिकारी केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं से मंदिर में प्रवेश के दौरान मोबाइल कैमरा व वीडियो का प्रयोग नहीं करने की अपील कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति दी गई थी। केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने मंदिर के गर्भगृह का वीडियो बनाने व उसे वायरल करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंदिर समिति से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें