सबसे पहले पुजारियों व वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई की और भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के अंदर पूजा अर्चना की गई। सेना की बैंड की धुनों के साथ पूरा केदारनाथ भोले बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग और मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी सहित बीकेटीसी के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले
पंचकेदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ के कपाट विधिविधान के साथ आज (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बृहस्पतिवार को मक्कू स्थित भूतनाथ मंदिर में तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की विशेश पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मक्कू के ग्रामीणों ने भगवान को लाल व पीले वस्त्र भेंट कर धाम के लिए विदा किया। डोली भूतनाथ मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए विभिन्न गांवों में अपने भक्तों को दर्शन देकर अंतिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि शुक्रवार विशेष पूजा अर्चना के बाद डोली चोपता से तुंगनाथ धाम पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें..चारधाम यात्रा: 11750 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ में ठंड कर सकती है परेशान, इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम