फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए भरी उड़ान, मौसम ने दिया साथ, निर्माण सामग्री पहुंचाना शुरू

Thu, 03 Nov 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

चिनूक हेलीकॉप्टर ने आज गुरुवार को केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। मौसम ने साथ दिया, जिस वजह से भवन निर्माण सामग्री पहुंचाने का काम शुरू हो पाया। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ 36 टन निर्माण सामग्री पहुंचाई थी।
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए भारतीय सेना का मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचा था। मंगलवार को केदारघाटी में मौसम खराब होने के कारण चिनूक केदारनाथ नहीं जा सका था, लेकिन आज गुरुवार को चिनूक हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार सुबह भारतीय सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचा था। यहां पर चमोली जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद चिनूक को रेकी के लिए केदारनाथ जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं जा सका।

मौसम ठीक होने पर गुरुवार सुबह चिनूक केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के तहत भवनों के निर्माण के लिए लोहा व अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ 36 टन निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। केदारनाथ पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए वर्ष 2015 में पहली बार भारतीय सेना का एमआई-26 हेलिकॉप्टर गौचर पहुंचा था। तब, सेना के इस मालवाहक हेलिकॉप्टर ने पोकलैंड, डंपर, जेसीबी सहित अन्य कई मशीनें, उपकरण व सामग्री पहुंचाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें