फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ में बैठक करना है तो सड़क रास्ते जाएं'

Thu, 16 Oct 2014 08:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव से लौटे भाजपा के प्रदेश अधयक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार गठित होगी। तीरथ ने केदारनाथ में कैबिनेट बैठक को एक छलावा बताते हुए कहा कि कैबिनेट बैठक वहां करने से जनता को क्या फायदा होगा।
विज्ञापन


यदि जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है तो फिर यह राजनीतिक स्टंट के अलावा कुछ नहीं है। यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग कर सैरसपाटा ही है।

विकास का रोड मैप तैयार करें
यदि मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट सड़क बनाकर वाया सड़क केदारनाथ पहुंचे तो कोई उपलब्धि भी माना जाए। स्टेट प्लेन से उड़कर मौज उड़ाने से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली मदद के चलते लोगो को भ्रमित ना करे। यदि कुछ करना है तो केदारघाटी में विकास का रोड मैप तैयार कर काम में जुटे, वर्ना केदारनाथ में कैबिनेट केवल दिखावा होगी।
विज्ञापन


यदि केदारनाथ में बैठक होनी है तो सड़क से जाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपने आचरण में बदलाव नहीं किया और जनता की समस्याओं को दूर करने की कोशिश नहीं की तो भाजपा आंदोलन के लिए तैयार खड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें