फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath By-Election: उपचुनाव में प्रचार गरमाएंगे भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, सीएम धामी समेत कई नेताओं के नाम

Tue, 22 Oct 2024 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आशा केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा के 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार गरमाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सरकार के मंत्री, सांसद, व पूर्व सीएम के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का भी नाम है। आशा केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस पर अबकी बार दिल्ली से दून तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, इगास तक मनेगा जश्न
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, सूची में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें