बूथ कमेटियों में नए सदस्य बनाने पर फोकस
माहरा ने सभी बूथ व ब्लाक अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन कमेटियों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ कमेटियों में न्यूनतम 11 और अधिकतम 51 सदस्य बनाए जाएं।
ये भी पढ़ें...38th National Games: उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, इसी महीने जारी होगा पूरा कार्यक्रम
कांग्रेस केदारनाथ विस उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटा है। संगठनात्मक स्तर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद पर्यवेक्षक भी क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट देंगे। दोनों रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान को पैनल भेजा जाएगा। -करन माहरा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी