विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत
प्रदेश में 2022 के आम विधानसभा चुनाव के मुकाबले बुधवार को हुए केदारनाथ उपचुनाव में मतदान कम हुआ है। उपचुनाव में 58.89 फीसदी मत पड़े, जबकि 2022 के विस चुनाव में 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।
छह प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में हुआ कैद
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। यहां 173 पोलिंग बूथों में से 130 पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई। यह पहला मौका है, जब विस चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग बूथों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया।