फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन वूमेन चैंपियनशिप: चीन को हराकर भारत लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Thu, 21 Nov 2024 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार)

सार

हरिद्वार के श्यामपुर की बेटी मनीषा चौहान का एशियन वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
गांव में मनीषा चौहान का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के श्यामपुर की बेटी मनीषा चौहान का एशियन वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। भारत की जीत पर गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में चीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसमें मनीषा चौहान का भी अहम योगदान रहा है। गांव पहुंचने पर शिव मंदिर से लेकर उनके घर तक ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं के साथ मनीषा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर गांव के लोगों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

Dehradun: देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, पाम सिटी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल

मनीषा के पिता ज्ञान सिंह चौहान ने कहा ये हमारे लिए गर्व का क्षण है। मनीषा ने अपने प्रदर्शन से न केवल गांव बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। हॉकी कोच बलविंद्र सिंह ने मनीषा कहा कि वंदना कटारिया के बाद मनीषा का चयन भारतीय हॉकी टीम में होने से हरिद्वार और प्रदेश का नाम ऊंचा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें