ये हैं टिकट के दावेदार
केदारनाथ विस उपचुनाव के लिए 13 कांग्रेसियों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। जिसमें पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, आलोक बगबाड़ी, लक्ष्मण रावत, वीर सिंह बुडेरा, विनोद राणा, कुलदीप कंडारी, शशि सेमवाल, गणेश तिवारी, शिशुपाल सिंह बिष्ट, अवतार सिंह नेगी, ऋतु पुष्पवाण, अभिषेक भंडारी के नाम शामिल हैं।
चुनाव से पहले जो भी पर्यवेक्षक नियुक्ति किए जाते हैं, वह अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंपते हैं। इसके बाद ही पीसीसी प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजती है, लेकिन रिपोर्ट पीसीसी को नहीं मिली है। दिल्ली में होने वाली बैठक में रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।
- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष
मुझे पर्यवेक्षक प्रदेश प्रभारी ने नियुक्त किया है। जो नियुक्ति करता है, रिपोर्ट उसी को दी जाती है। रिपोर्ट में कोई सुझाव नहीं दिया है। सभी 13 दावेदारों का फीडबैक शामिल हैं। जिस पर हाईकमान को निर्णय लेना है।
- गणेश गोदियाल, पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष