चर्चित टीवी कलाकार और एफआईआर धारावाहिक फेम कविता कौशिक ने शुक्रवार को तीर्थनगरी का भ्रमण किया और परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
पहली बार शामिल
इस मौके पर कविता कौशिक ने बताया कि वह पूर्व में कई बार तीर्थनगरी आ चुकी हैं मगर मां गंगा की आरती में पहली बार शामिल हुई।
वह तीर्थनगरी और गंगा का सानिध्य पाकर अभिभूत दिखी। उन्होंने एफआईआर सीरियल को साफ सुथरी कॉमेडी सीरियल बताया, कहा कि यही कारण है कि इस धारावाहिक को लोग पसंद कर रहे हैं, आठ वर्षों से यह लोगों की रुचि का विषय बना हुआ है।
यहां कर सकती हैं शूटिंग
कविता कौशिक ने बताया कि टीम एफआईआर सीरियल को तीर्थनगरी और आसपास शूट करने का प्लान बना रही हैं इस पर जल्द निर्णय हो जाएगा।
इस दौरान आश्रम प्रबंधक आरए तिवारी, आरके दीक्षित, राममहेश मिश्र आदि ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।