हरिपुर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य संजय जुगलान ने माता भगवती के दिव्य रूपों का वर्णन किया। कहा कि जो भी देवी भागवत पुराण कथा को मन लगाकर सुनता है, उसका कल्याण निश्चित है। सच्चे मन ने मां भगवती को पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है। सभी को सत्संग का साथ करना चाहिए। इस मौके पर चरण सिंह कोटियाल, देवेंद्र नेगी, शैलेंद्र जखमोला, रविंद्र भट्ट, प्रीति नेगी, शीतल, संगीता रावत आदि रहे।
Iविधायक को सौंपा ज्ञापनI
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शुभम ठाकुर के नेतृत्व में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने से क्षेत्र की जर्जर सड़कों की हालत सुधारने की मांग की। विधायक ने जल्द सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया।
Iटीकाकरण के प्रति किया जागरूकI
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी की टीम ने शनिवार को विकासखंड कालसी के खतार, कोथी भोंदी आदि क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया गया। गर्भवतियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। एएनएम रिंकी शर्मा के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। वैक्सीन के अतिरिक्त बच्चों को बीसीजी, पेंटा, डीपीटी के टीके लगाए गए। गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाले सावधानियाें के बारे में बताया। सरकारी अस्पतालों में प्रसव को लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, आशा, मीना तोमर, इंदिरा देवी, रेनू मौजूद रहे।