तहसील के चिल्हाड़ और सिलवाड़ा गांव में गुलदार दिखाई देने से लोगों ने दहशत है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में दारागाड बीट के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है। गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। लोगों से सजग रहने और घरों के आसपास रोशनी रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगाया जाएगा।
I
I
Iरेखा खत्री रौथाण को किया सम्मानितI
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में 19-21 दिसंबर के बीच अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से आयोजित प्रबोधन कार्यशाला में विकासनगर निवासी रेखा खत्री रौथाण साहित्य के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित हुईं। देशभर के 16 साहित्यकारों को यह सम्मान मिला है।
Iछात्रों ने किया खेतों का भ्रमणI
पछवादून विकास मंच की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला के छात्र-छात्राओं को खेतों का भ्रमण कराया गया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है। किसान को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। किसान दिवस पर किसानों की ओर से किए जा रहे कार्यों का सम्मान करना चाहिए। इसे लेकर ही छात्रों को खेत का भ्रमण कराया गया है। इस मौके पर मुकेश राज शर्मा, उषा रानी वर्मा, रजनी धीमान, मनजीत कौर, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।