फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: खड़े ट्रक से टकराया डंपर, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, एक की अगले महीने होने थी शादी

Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

  • सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा 
विज्ञापन
ट्रक से टकराया डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के काशीपुर में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए जबकि डंपर सवार ममेरे-फूफेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे अलीगंज रोड पर पैगा पुलिस चौकी के सामने हुआ। 

विज्ञापन


महुआखेड़ागंज वार्ड नंबर-8 निवासी शाहरुख (21) पुत्र हाशिम और ग्राम वमनिया दौलपुरी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद (यूपी) निवासी नवाईश (24) पुत्र शब्बीर अपने 14 टायरा डंपर (यूपी 21 सीएन 7822) में रामनगर (नैनीताल) से रेत भरकर मुरादाबाद जा रहे थे। पैगा चौकी के सामने सीज किए कई ट्रक सड़क किनारे खड़े थे।


सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर एक ट्रक (यूपी 92 टी 6984) में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर के टकराने से ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में डंपर चालक शाहरुख और उसके फुफेरे भाई नवाईश की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल समेत मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने दोनों मृतकों को डंपर से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले तय हुआ था शाहरुख का रिश्ता 

डंपर चालक शाहरुख का परिवार कुछ वर्ष पूर्व ही रामपुर के मिलक से आकर महुआखेड़ागंज में बसा था। 15 दिन पूर्व ही रामपुर के थाना टांडा के ग्राम मोतियापुर में उसका रिश्ता हुआ था। अगले माह उसकी शादी होने थी। इन दिनों घर में शादी की तैयारी की जा रही थी। उसके परिवार में मां तस्लीम जहां, भाई सुहेब और बहन मुस्कान का रो रोकर बुरा हाल है। 

सड़क किनारे खड़े सीज वाहन बन रहे मौत का कारण 
अवैध खनन में सीज किए वाहन ममेरे-फूफेरे भाइयों की मौत का कारण बन गए। काशीपुर क्षेत्र के सीज वाहन पहले काशीपुर शुगर मिल परिसर में खड़े किए जाते थे। बाद में सीज वाहनों को कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम के पास खड़ा किया जाने लगा। जुलाई और अगस्त में बरसात होने के कारण आईआईएम परिसर के पास जलभराव होने से पैगा चौकी पुलिस ने वाहन चौकी के सामने सड़क पर खड़े करना शुरू कर दिया। चौकी के सामने वाहन खड़े होने से वहां सड़क संकरी हो गई है। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि तेज गति में होने के कारण चालक डंपर को काबू नही कर सका, जिस कारण हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें