फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: देखते ही देखते पहाड़ी ढही, सड़क पर आफत बनकर गिरी चट्टान, 24 घंटे से बंद कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग

Tue, 04 Aug 2026 12:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

चट्टान टूटने से कर्णप्रयाग-नैनीसैंण रोड बंद हो गई। ऐसे में तीस गांवों की मुश्किल बढ़ गई। मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बंद है। पीपलसेरा के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे मोटर मार्ग का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से जेसीबी की मदद से गिरी हुई चट्टानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही अन्य मशीनों से सड़क पर जमा मलबा हटाया जा रहा है, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जा सके।

ये भी पढे़ं...Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, सड़क को मंगलवार शाम तक खोलने की संभावना है। वहीं, मार्ग बंद होने से कपीरी पट्टी के 30 से अधिक गांवों के लोगों को डिम्मर-सिमली मोटर मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें