फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नारायणबगड़ में आफत की बारिश; उफान पर आए बरसाती नाले, दुकानों में घुसा पानी

Mon, 03 Aug 2026 09:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

जलभराव के कारण पानी कई दुकानों में घुस गया। इससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में बाजार में खड़े अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन
बारिश से आया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणबगड़ में सोमवार देर शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। शाम साढ़े सात बजे से महज एक घंटे की बारिश से बाजार से सटे बरसाती नाले उफान पर आ गए। इसके चलते जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया।

विज्ञापन


जलभराव के कारण पानी कई दुकानों में घुस गया। इससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में बाजार में खड़े अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए। मार्ग बंद होने और जलभराव से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना रहा। बीआरओ के अभियंता आरके सिंह ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हाईवे और बाजार से मलबा हटाने के लिए तुरंत जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं, ताकि आवाजाही जल्द बहाल की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें