फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ जा रहे 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

Sat, 19 Jul 2025 11:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

नीलकंठ जा रहे 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
घायल कांवड़ यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में देर रात डोली धरती, चमोली में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें