लाठी, डंडा व नुकीली वस्तुएं प्रतिबंधित
कांवड़ियों को लाठी, डंडा, नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने से रोका जाए। यात्रा मार्गों में मादक पदार्थों, शराब एवं मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए।
महिला घाटों पर विशेष इंतजाम हों
बैठक में महिला कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए महिला घाटों और धर्मशालाओं में विशेष पुलिस प्रबंध किए जाएं।