फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: अतिवृष्टि से नंदानगर में सड़क बंद, खतरे में पड़ी गर्भवती की जिंदगी, फिर एक डिवाइस से ऐसे बची जान

Tue, 08 Jul 2025 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)

सार

अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव भी हो गया। लेकिन प्रसूता का खून नहीं रुक रहा था। काफी प्रयास के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में चिकित्सकों ने  कंडोम कैथेटर डिवाइस बनाई। इसके उपयोग से प्रसूता का रक्त स्राव कम होने लगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली में मंगलवार को अतिवृष्टि से नंदानगर-नंदप्रयाग सड़क बंद हो गई। जिससे गर्भवती महिला की जान पर बन आई। अस्पताल के चिकित्सकों ने किसी तरह जुगाड़ की डिवाइस तैयार कर महिला की जान बचाई। सड़क खुलने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अब महिला का स्वास्थ्य सामान्य है।

विज्ञापन


विकासखंड के ल्वाणी गांव की सुमन पत्नी दीपक लाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आए। अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव भी हो गया। लेकिन प्रसूता का खून नहीं रुक रहा था। काफी प्रयास के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सड़क बंद होने पर महिला को रेफर भी नहीं कर सकते थे। ऐसे में चिकित्सकों ने खुद ही कोशिश जारी रखी।

Chamoli: नंदानगर में अतिवृष्टि से मची तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, एक गौशाला ध्वस्त, खतरे में 11 भवन, तस्वीरें
विज्ञापन


अस्पताल में जरूरी उपकरण उपलब्ध न होने पर डा. मनोज और डॉ. शोभित ने अन्य स्टाफ की मदद से कंडोम कैथेटर डिवाइस बनाई। इसके उपयोग से प्रसूता का रक्त स्राव कम होने लगा। धीरे-धीरे महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने पर चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डाॅ. मनोज शाह ने बताया कि चिकित्सकों के प्रसास से कंडोम कैथेटर डिवाइस बनाई, जिससे काफी मदद मिली। अब जच्चा बच्चा काफी स्वस्थ्य हैं। सड़क खुलने पर एहतियातन दोनों को जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें