वहीं, सीएम ने कहा, देवभूमि आ रहे शिव भक्त गंगाजल लेकर जा रहे हैं। कहा, सभी का केंद्र बिंदु हरिद्वार बन रहा है, यह राज्य के लिए गौरव का विषय है। राज्य की जनता और शासन-प्रशासन यात्रियों का स्वागत करती है। किसी को कोई परेशानी न हो इसकी यात्रा शुरू होने से पहले ही समीक्षा की गई थी। सुखद यात्रा के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दुकानदारों की ओर से नेम प्लेट लगाए रखने पर कहा, न्यायालय के किसी आदेश पर कोई सवाल नहीं उठा सकते। यह अलग विषय है कि लोग आस्था के इस पर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।