बेरोजगारों की ये रहीं मांगें
- सात साल से रुकी टीजी2- यूपीसीएल-पिटकुल (जेई-एई) की विज्ञप्ति जारी की जाए।
- उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाकर विज्ञप्ति जारी करें।
- संयुक्त परीक्षाओं में वेटिंग के प्रावधान का शासनादेश जारी करें।
- कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग का फाइनल रिजल्ट जारी हो।
- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती उम्र सीमा बढ़ाओ और विज्ञप्ति जारी करें।
- पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती में अनिवार्य योग्यता 55 प्रतिशत हो।
- विभिन्न विभागों में रिक्त जेई और एई भर्ती का हर साल कैलेंडर जारी हो।
- यूकेपीएससी और यूकेएसएसएससी अपना परीक्षा कैलेंडर जारी करें।
- राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा नियमावली में परिवर्तन कर अधिकारिक घोषणा के साथ विज्ञप्ति जारी करें।
- उत्तराखंड में पूर्व में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की जाए।