इन तिथियों में रहेगी ये व्यवस्था
- दो जुलाई से आठ जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- नौ से 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- दो जुलाई से सात जुलाई तक सभी वाहन सामान्य रूप से पूर्व से निर्धारित रूट पर ही चलेंगे।
ये भी पढ़ें....कलयुग के श्रवण कुमार: 100 वर्ष की मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा पर निकला देव, नोएडा के अजय के देखिए श्रद्धा
- आठ जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ मेले में आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का पार्किंग स्थलों के लिए डायवर्जन किया जाएगा।
- आठ जुलाई से 17 जुलाई तक जिले की सीमा से हरिद्वार शहर की तरफ प्रवेश करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का वैकल्पिक मार्गों से डायवर्जन किया जाएगा।