फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बसों और ट्रेनों से वापस भेजे 325 कांवड़िए, गंगाजल लेने आए थे धर्मनगरी

Mon, 26 Jul 2021 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने की जानकारी दूसरे प्रदेशों के लोगों को मिले, इसके लिए हरिद्वार पुलिस की टीमों को दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान भेजा गया है।
विज्ञापन
कांवड़ियों को वापस भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद भी कांविड़ए धर्मनगरी पहुंचे रहे हैं। सोमवार को चार ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचे 325 कांविड़यों को शटल बसों और ट्रेनों से वापसी का टिकट कराकर भेजा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर चौकसी रही। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ मेला स्थगित है। कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने की जानकारी दूसरे प्रदेशों के लोगों को मिले, इसके लिए हरिद्वार पुलिस की टीमों को दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान भेजा गया है।

कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़ियों के लिए हरिद्वार से गंगाजल से भरे 3000 केन बाहरी राज्यों को भेजे
विज्ञापन


जो रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म व शहरों में जाकर पोस्टर चस्पा करने के साथ ही यात्रियों को पंफ्लेट भी दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग कांवड़ लेेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस पर सोमवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू की। 

मसूरी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस व बाडमेर एक्सप्रेस से कांवड़ लेने के लिए पहुंचे 325 कांविड़यों को रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। इसके बाद इन यात्रियों को शटल बसों से वापस बॉर्डर पर भेजा गया। वहीं कुछ कांविड़यों को ट्रेनों में ही वापसी के टिकट कराकर वापस भेजा गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे मनोज कुमार कत्याल ने कांवड़ियों को वापस भेजने के लिए जीआरपी के सभी थाना प्रभारियों को मौके पर ही जाकर निर्देश दिए। 

उन्होंने खुद भी ज्वालापुर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि हरिद्वार, ज्वालापुर, मोतीचूर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी के जवान 24 घंटे चेकिंग कर रहे हैं। प्रत्येक यात्री की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जा रही है। जो कांविड़ए प्रतीत हो रहे हैं, उन्हें ट्रेन और शटल बसों के माध्यम से वापस भेजा रहा है। 

विज्ञापन

छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद से अस्थियां विसर्जन और सावन में पूजा करने धर्मनगरी पहुंचे छह यात्री सोमवार को रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यात्रियों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से लेकर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता की गई है, लेकिन यात्री नियमों का उल्लंघन कर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे यात्रियों को चिह्नित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जांच रिपोर्ट चेक हो रही है। बिना जांच रिपोर्ट वालों के रैंडम सैंपलिंग भी कराई जा रही है।

सोमवार की सुबह अहमदाबाद मेल से छह यात्री अहमदाबाद से अस्थियों का विसर्जन और सावन के पहले सोमवार को पूजा करने के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरे। ट्रेन से उतरे यात्रियों से निकास द्वार के पास जीआरपी के जवानों ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट मांगी। उनके पास रिपोर्ट नहीं थी। इस पर यात्रियों की रैंडम जांच कराई गई तो सभी कोरोना पॉजिटिव निकले। 

इस पर जीआरपी के जवानों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जीआरपी के जवान पीपीई किट पहनकर यात्रियों को जिला अस्पताल लेकर गए। यात्रियों को वहां से कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। एएसपी जीआरपी मनोज कात्याल ने बताया कि अहमदाबाद मेल से अस्थि विसर्जन व पूजा के लिए आए छह यात्री रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें