मेले में धैर्य बनाकर ड्यूटी करें : एसएसपी
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की लंबी और थकान भरी ड्यूटी के बीच भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं इन्हें रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ ही बिना किसी हिचक के अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे। खास तौर पर पूरे कांवड़ मेले के दौरान सभी उच्च स्तर का धैर्य बनाकर ड्यूटी करें। कांवड़ में लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश के बीच भी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अपने साथ डंडे, बरसाती व टॉर्च भी रखें। डिहाईड्रेशन से बचाकर रखने के लिए पानी से भरी बोतलें अपने पास रखें। वैकल्पिक तौर पर ओआरएस, नींबू का भी प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें...स्कूल खुले-शिक्षक गायब: उत्तराखंड के 508 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 321 टीचर और प्रधानाचार्य मिले गैरहाजिर
इन जोन में ये अफसर रहेंगे तैनात
पूरे मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। जोन की जिम्मेदारी सीओ एवं इंस्पेक्टर और सेक्टर की एसएचओ, एसओ और एसएसआई स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। मेला क्षेत्र में बीडीएस, डॉग स्क्वायड की पांच टीम नियुक्त की गई हैं। आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी टेरिस्ट स्क्वायड की दो टीमें मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी और हर संदिग्ध व्यक्ति अथवा परिस्थिति से निपटने के लिए पूरे समय तैयार रहेंगी।
सीओ सिटी को बनाया वेलयरफेयर अधिकारी
सीओ सिटी जूही मनराल को वेलफेयर अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह कांवड़ मेले के दौरान कर्मचारियों के वेलफेयर और समस्याओं के समाधान के लिए भी कार्य करेंगी।