मां ने पति को छोड़ा तो पिता ने छोड़ दिए बच्चेबुलंदशहर से हरिद्वार आए युवक को उसकी पत्नी ने दो साल पहले छोड़ दिया। वह सिकंदराबाद निवासी एक युवक के साथ हरिद्वार चली आई। बड़ी बेटी का कहना है कि उसकी मां गंगा घाट पर दिखी थी, लेकिन पिता से नहीं मिली। बच्चों ने भी उससे मनुहार की, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उसके पिता ने उन्हें लावारिस हाल में छोड़ दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि बच्चों की मां को बुलाया गया है। पिता को भी जल्द ही आने के लिए कहा गया है। आपसी समझौते के आधार पर बच्चों को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
घाटों पर भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाएगा ट्रस्ट
गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षित करने का फैसला किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि घाटों पर भिक्षा मांगने वाले कई गरीब परिवार बच्चों को पढ़ाने के बजाय भिक्षा मांगने के कार्य में लगा देते हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रस्ट की ओर से ऐसे बच्चों का सर्वे कराकर उनकी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांचों लोस सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस, चर्चा में इन नेताओं के नाम