फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे कन्नड़ अभिनेता शिवराम, की गंगा आरती

Tue, 24 Jan 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश 
विज्ञापन
कन्नड़ अभिनेता शिवराम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कन्नड फिल्म अभिनेता शिवराम सोमवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। परमार्थ के ऋषि कुमारों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


आश्रम प्रबंधक राम अनंत तिवारी से मुलाकात कर उन्होंने आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अभिनेता शिवराम परमार्थ निकेतन गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। 
विज्ञापन


आरती में आश्रम प्रबंधक ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया। आरती में सम्मिलित लोगों से उन्होंने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर लकी सिंह, नरेंद्र बिष्ट, आचार्य दीपक, आचार्य संदीप,  हरिओम शर्मा, राजेंद्र दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें