फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT में सर चढ़कर बोला कनिका के गीतों का जादू

Tue, 21 Feb 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
kanika performance in NIT srinagar college - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेबी डॉल मैं सोने की....चिटिया कलइयां ... जुगनी जी... बुलया, छिल गए नैना, दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड...अभी तो पार्टी शुरू हुई है। एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाकर मशहूर गायिका कनिका कपूर ने एनआईटी क्लीफेस्टो की आखिरी शाम को यादगार बना दिया। कनिका के गानों का जादू युवाओं के सर चढ़ कर बोला।
विज्ञापन


 एनआईटी में आयोजित क्लीफेस्टो 2017 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपने सुरों से धमाल मचाया। कनिका के गीतों पर एनआईटी के छात्र-छात्राएं जमकर नाचे। हालांकि इस मूवमेंट के लिए छात्रों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। कनिका कपूर का कार्यक्रम लगभग तीन घंटे बाद शुरू हुआ।

कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होना था, लेकिन 9 बजे बाद शुरू हुआ। बावजूद कनिका को सुनने का उत्साह छात्रों में बना रहा। वहीं कनिका  ने भी छात्रों को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने गीतों से छात्रों को खूब झूमाया और यह सिलसिला रात 10.30 बजे तक चला।
विज्ञापन


इसी के साथ सोमवार देर शाम चार दिवसीय एनआईटी क्लीफेस्टो का समापन हुआ। इस मौके पर रजिस्ट्रार कर्नल सुखपाल सिंह, डीन एसोसिएट डा. नवजोत ङ्क्षसह, सहायक कुलसचिव डा. विनीता नेगी, आयुष गोयल और अभय पैन्यूली आदि मौजूद थे।       

शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी      
कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए संस्थान की ओर से पास दिए गए थे। अंदर न घुसने दिए जाने से नाराज कुछ शरारती तत्वों ने रात लगभग 10 बजे सड़क की दूसरी ओर से एनआईटी के गेट की ओर पत्थर फेंके, जिससे लोग बाल-बाल बचे। कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

उल्टा लोगों को गेट से दूर भगाने लगे। बाद में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने मौके  पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, बावजूद शरारती तत्वों ने कुछ देर से पत्थर फेंकना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें