फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के कामिनी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 22 Dec 2017 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fire in kamini saree - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून में राजपुर रोड स्थित कामिनी शोरूम में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कामिनी साड़ी शोरूम में आग गुरुवार की देर रात तीन बजकर 42 मिनट पर लगी। आनन-फानन में राजपुर रोड की बिजली कटवाई गई।

सूचना पर अग्निशमन के छह वाहन मौके के लिए रवाना हुए। शोरूम अंदर से बंद था, जिस कारण शटर काटकर फायर कर्मी अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम शुरू किया।

कपड़े का शोरूम होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जान जोखिम में डालकर करीब चार घंटे लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शो रूम के मालिक अवलोक जैन ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें