फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू्-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जा रहा यह गढ़वाली गीत

Fri, 22 Dec 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
amit sagar - फोटो : google
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल के अमित सागर का ‘चैता की चैत्वाली’ यू्-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गढ़वाली ऑडियो गीत बन गया है। गीत ने अब 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले केवल किशन महिपाल के वीडियो ‘फ्योंलड़िया’ को सुनने वालों की संख्या 40 लाख से अधिक गई है। इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। 

पिछले कुछ समय से गढ़वाल में चैत्वाली सबसे पसंदीदा लोकगीत बना हुआ है। प्रसिद्ध लोक गायक स्व. चंद्र सिंह राही के सुप्रसिद्ध आंछरी जागर को गायक अमित सागर नए अंदाज में सामने रखा, जिसे श्रोताओं का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन


इसका ही असर है कि इस ऑडियो गीत को 40 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर भी यह गीत खूब सुना जा रहा है। इस पर नृत्य समेत अन्य कई वीडियो की भी यू-ट्यूब पर भरमार है।
 
इससे पहले किशन महिपाल के सुपरहिट गीत ‘फ्योंलडिया’ को 23 लाख से अधिक श्रोताओं ने यू-ट्यूब पर सुना था। इसका वीडियो ज्यादा सुपरहिट रहा, जिसे 43 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। किशन महिपाल के कई अन्य गीत भी यूट्यूब पर छाए हुए हैं। इसमें घुघुती, रानीखेत रामढ़ोला जैसे गीत शामिल हैं। वहीं, सदाबहार लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी भी किसी से पीछे नहीं हैं। उनके कई गीतों को 20 लाख से अधिक श्रोताओं ने सुना है। 

जनवरी में आएगा वीडियो
गीत के ऑडियो को मिले जबरदस्त रिस्पांस से गायक अमित सागर का उत्साह सातवें आसमान पर है। उन्होंने बताया कि श्रोताओं के प्यार को देखते हुए वह गीत का वीडियो तैयार कर रहे हैं। पिछले करीब पांच दिनों से वीडियो की शूटिंग चल रही है। वीडियो जनवरी के शुरू में लांच किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई की ऑडियो की तरह वीडियो भी लोगों को पसंद आएगा।

यह सब श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद है। चैत्वाली को केवल गढ़वाली ही नहीं, बल्कि संगीत को पसंद करने वाला हर आदमी सुन रहा है। यही कारण है कि पंजाबी, कुमाऊंनी, जौनसारी सबके आयोजनों में यह गीत खूब सुना जा रहा है। शादी-ब्याह, स्कूलों की पार्टियां और अन्य सांस्कृतिक आयोजन तो इस गीत के बिना अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें