कालसी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में शुक्रवार को ग्राम अमराया निवासी कपिल और सतपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी ने अरविंद चौधरी ने बताया कि 10 जून को सचिन राज ने बाइक चोरी कीशिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए। जांच के बाद, पुलिस ने लालढांग किलोड पुल के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।