फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018: पिथौरागढ़ से गुंजी अब सीधे हेलीकॉप्टर से जाएंगे यात्री

Mon, 18 Jun 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मानसरोवर - फोटो : SELF
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए अब कैलाश यात्रा गुंजी तक हेलीकॉप्टर से संचालित होगी। कैलाश यात्रियों को पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से सीधे गुंजी ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर मंगाए गए हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरे दल का रूट भी बदल दिया गया है। दल के यात्री पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। मौसम अनुकूल रहने पर हेलीकॉप्टर सोमवार की सुबह कैलाश यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए उड़ान भरेगा।  

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने रविवार को यहां बताया कि  मौसम के चलते कैलाश यात्रा मार्ग में पैदा हो रही दिक्कतों को देखते हुए कैलाश यात्रियों को हेलीकॉप्टर से सीधे गुंजी पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। विदेश मंत्रालय के निर्देश के बाद वायु सेना के माध्यम से हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की गई है। वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि वायु सेना की प्लानिंग के अनुसार तीन हेलीकॉप्टर यात्रियों को पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से गुंजी हेलीपैड ले जाएंगे। एक हेलीकॉप्टर रिजर्व में रखा जाएगा। यदि मौसम अनुकूल रहा तो हेलीकॉप्टरों के यहां पहुंचते ही सोमवार सुबह दूसरे दल यात्रियों को गुंजी भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


मौसम अनुकूल रहने पर उड़ेंगे हेलीकॉप्टर 
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को शनिवार की शाम तक यहां पहुंचना था। मौसम लगातार खराब होने से रविवार को भी हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच पाए। कैलाश यात्रियों को हेलीकॉप्टर से मौसम अनुकूल होने पर ही गुंजी भेजा जाएगा। यदि मौसम खराब रहा तो यात्रा दल को पैदल ही बेस कैंप के लिए रवाना होना पड़ेगा।  

लगातार रखी जा रही है निगरानी 
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि नजंग के समीप यात्रा मार्ग संवेदनशील है। उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी पड़ावों पर केएमवीएन की ओर से राशन सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त की गई हैं। मार्ग की संवेदनशीलता को देखकर ही हेलीकॉप्टर से कैलाश यात्रियों को गुंजी तक ले जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें