फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा, काठगोदाम पहुंचा यात्रियों का पहला दल

Tue, 12 Jun 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra
विज्ञापन

विश्वप्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का मंगलवार को आगाज हो गया। यात्रियों का पहला दल दोपहर को टीआरसी काठगोदाम पहुंचा। केएमवीएन के एमडी धिराज गर्बियाल, जीएम टीएस मार्तोलिया ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर यात्रियों ने छोलिया बैंड के नृतकों के साथ आनंद उठाया। पहले दल में 17 महिलाओं समेत 59 यात्री शामिल हैं। दल के एलओ अमरनाथ अशोक एवं दावेंद्र सिंह हैं। अब यात्रियों को नाभि ओर कोटी गांव में रुकवाया जाएगा।

स्वागत के बाद यात्रियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई। अपने माता-पिता पवन वैरागी और माता मंजू वैरागी के साथ आई पायल वैरागी का कहना है कि उन्हें ये यात्रा करने का मौका मिला वे बहुत खुशनसीब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस राज्य के कितने यात्री

kailash mansarovar yatra
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि विदेश मंत्रालय के निर्णय पर पहली बार कैलाश यात्रियों के प्रत्येक दल के साथ दो-दो जनसंपर्क अधिकारी शामिल किए गए हैं। पर्यटक आवास गृह में स्वागत और दोपहर के भोजन के बाद यात्री दल रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा को रवाना हो गए।

किस राज्य के कितने यात्री
दिल्ली से 14, उत्तर प्रदेश के 11, राजस्थान से सात, महाराष्ट्र से पांच, हरियाणा से चार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, उत्तराखंड, गुजरात और केरल से दो-दो, जबकि कर्नाटक, तेलंगाना और चंडीगढ़ से एक-एक यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें