फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवरः 4 फीट बर्फ पर चलकर जाएंगे यात्री

Mon, 02 Jun 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्री इस बार लिपुलेख दर्रे में तीन किलोमीटर तक करीब चार फीट बर्फ पर चलकर तिब्बत में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने लिपुलेख दर्रे में तीन किलोमीटर के दायरे में लाल झंडी लगा दी हैं।

आईटीबीपी ने यात्रियों की सहायता के लिए 20 महिला जवानों को तैनात करने का फैसला भी लिया है। यह महिला जवान चार जून को गुंजी पहुंच जाएंगे।

बर्फ में पूरी तरह दब गया है रास्ता

आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि लिपुलेख दर्रे के पास जमा बर्फ काफी ठोस हो गई है और उसमें फिसलन हो रही है। रास्ता पूरी तरह दब गया है।

यात्रियों को लाल झंडी के सहारे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुंजी में तैनात किए जा रही महिला जवान गुंजी से लेकर लिपुलेख दर्रे तक महिला यात्रियों को पहुंचाने का काम करेंगी।

गाला से लमारी के बीच रास्ता बेहद खराब है, इसके लिए वहां आईटीबीपी की रेस्क्यू की टीम आठ जून तक वहां तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम दल 12 जून को पहुंचेगा धारचूला

बता दें कि कैलास मानसरोवर यात्रियों का प्रथम दल 12 जून को धारचूला पहुंच जाएगा। उसके बाद हर चार दिन में नए दल के सदस्य पहुंचेंगे।

इस बार 18 यात्री दल कैलास मानसरोवर के दर्शनों को जाने वाले हैं।  

चार जून को खुल जाएगा नियंत्रण कक्ष
कैलास मानसरोवर यात्रा को देखते हुए आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में चार जून को नियंत्रण कक्ष स्थापित हो जाएगा।

सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में यात्रियों के बारे में हर सूचना एकत्र की जाएगी। कैलास परिक्रमा क्षेत्र से भी यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नियंत्रण कक्ष को मिलती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें