फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : चैंपियन बना साहिया कॉलेज

Wed, 01 Oct 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में साहिया महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व पुरुष वर्ग में चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिवस की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अनुशासन और धैर्य सिखाती हैं। कबड्डी न केवल शारीरिक बल को विकसित करती हैं बल्कि सामूहिकता और टीम भावना का भी निर्माण करती है। अंतिम दिन खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसएमआर पीजी कॉलेज साहिया की टीम ने पीजी कॉलेज ऋषिकेश की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

महिला वर्ग में भी साहिया कॉलेज की टीम ने उत्तरकाशी महाविद्यालय की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दोनों वर्ग में विजेता बनने के चलते साहिया महाविद्यालय को अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया। इस अवसर पर विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र आदि प्रदान किए गए।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रोहित नेगी को व महिला वर्ग में शालू को दिया गया। इस अवसर पर विकासनगर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल तोमर, युवा नेता करण सिंह नेगी, महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, प्राचार्य डॉ. रवि कुमार, महाविद्यालय की खेल प्रभारी आशा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें