बाबूगढ स्थित सरस्वी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महाअष्टमी पर पूजा करते शिक्षक व छात्र-छात्राए
बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, सुभाष चमोली, बाज सिंह, छत्रपाल सिंह, रेखा रानी, आशा थपलियाल आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को महाअष्टमी के संबंध में जानकारी दी। कहा कि पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, उपहार देकर पूजन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।