फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ 2019: ज्योतिष विभूषण की उपाधि से नवाजे गए देश के नामी ज्योतिष, सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2019 के अंतिम दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यमंत्री रेखा आर्य ने ज्योतिषाचार्य के ए दुबे पद्मेश, वास्तु शास्त्री डा सतीश शर्मा, अजय भांबी, चंद्रशेखर शास्त्री, पंडित लेखराज, आचार्य डा. सुशांतराज, ज्योतिषाचार्य लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, डा. नंदिता पांडेय, अलका किमोठी, मां त्रिशला, एस एस आनंद, पुनीत भोला, आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल, डा. एच एस रावत, पंडित जयगोविंद शास्त्री, समेत 150 ज्योतिषों को ‘ज्योतिष विभूषण’, ‘ज्योतिष भूषण’ और ‘ज्योतिष श्री' की उपाधि से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुनिया में जो आधुनिक अंतरिक्ष कार्यक्रम चल रहे हैं उन सबका लॉन्चिंग पैड भारतीय ज्योतिष शास्त्र ही है। भारत की दुनिया को जो देन हैं उनमें ज्योतिष यानी खगोल विज्ञान सर्वोपरि है। दुनिया को इसके लिए भारत का आभार मानना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अमर उजाला ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में ज्योतिषाचार्यों के सहयोग का आह्वान किया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तमाम ऐसी विद्याएं हैं जो भारत ने ही दुनिया को दीं हैं, लेकिन दुनिया ने कभी इसका श्रेय भारत को नहीं दिया है। कई देशों ने अपने हिसाब से पेटेंट आदि कराए और हमारे ऋषियों व विद्वानों की खोज को अपना बनाकर दुनिया के सामने रख दिया। इसी तरह खगोल विज्ञान जो कि ज्योतिष का ही भाग है। आधुनिक समय में मनुष्य अंतरिक्ष कार्यक्रमों के तहत दुनिया चांद, मंगल और कई ग्रहों-उपग्रहों तक अपनी पहुंच बना सका है। लेकिन, इस सबका आधार तो भारतीय ज्योतिष ही है।

दुनिया के कई देशों ने ज्योतिष शास्त्र के फलित रूप का मखौल उड़ाया, मगर अब हमारे ज्योतिषाचार्य दुनिया को बता रहे हैं कि फलित ज्योतिष मनुष्य के उद्धार में किस तरह कारगर है। इसका श्रेय हमारे ज्योतिषाचार्यों को ही जाता है कि जो देश भारत की इस महत्वपूर्ण देन को दुनिया के सामने नहीं बताना चाहते थे वहां अब फलित ज्योतिष को मान्यता दी जाने लगी है।

इस मौके पर महिला सशक्तिकारण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाओं का ज्योतिष की तरफ रुझान देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यहां इतनी बड़ी संख्या में महिला ज्योतिषाचार्य इस बात को दर्शाते हैं कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और देश को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिषाचार्यों की बात लोग सबसे ज्यादा मानते हैं।

लिहाजा, वे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विशेष अभियान में सरकार की मदद करें। ज्योतिषाचार्य ही बता सकते हैं कि बेटियों की समाज में क्या महत्ता है? सम्मान समारोह में अतिथि ज्योतिषाचार्य, ग्राफिक एरा विवि के अधिकारी व अमर उजाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमानी बिंजोला ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें